मांझी: मांझी अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार, जमीनी विवादों की सुनी गईं फरियादें
Manjhi, Saran | Apr 18, 2026 मांझी अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे अंचल कर्मी संजीव कुमार एवं एस आई मिथिलेश कुमार सिंह के देखरेख में लोगों की शिकायत सुनी गई। सुबह से ही फरियादियों का आना शुरू हो गया था। जिससे कार्यालय परिसर में भीड़ का माहौल बना रहा।