बाढ़: बाढ़ के ढीवर गांव में सेंटिंग खोलते समय छत से गिरा मजदूर, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
Barh, Patna | Apr 10, 2026 बाढ़ के ढीवर में एक दो मंजिला मकान का सेंटिंग खोलने के क्रम में एक मजदूर छत से नीचे गिर गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से उसे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार को लगभग 1 बजे वहां पर काम कर रहे राजमिस्त्री घनश्याम महतो ने बताया छत का सेंटिंग खोला जा रहा था।