कोंडागांव: कोंडागांव में रात के अंधेरे में ईंधन की कथित कालाबाजारी, सैकड़ों लीटर पेट्रोल-डीजल से भरी पिकअप का वीडियो हुआ वायरल
कोण्डागांव जिले में जारी ईंधन संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के कथित अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। बीती रात नगर के रायपुर नाका क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पिकअप वाहन को रोककर उसमें बड़ी मात्रा में ईंधन ले जाए जाने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि वाहन में सैकड़ों लीटर पेट्रोल-डीजल रखा हुआ था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जहां किसान पेट्रो