पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस केंद्र, नवगछिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए वीर पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक साइबर, पुलिस उपाधीक्षक रिजर्व सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शहीद जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। नवगछिया पुलिस ने राष्ट्रसेवा और जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।