खैरथल: खैरथल के जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर का परखा
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बुधवार सुबह 10:00 बजे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल का औचक निरिक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायज लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षा छठी के विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी शैक्षिक क्षमता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की पढ़ने लिखने की दक्षता उच्चारण एवं समझने की क्षमता को बारीकी से परखा गया।