भोरे: मोतीपुर गांव में जमीन सर्वे के दौरान मारपीट, पिस्टल से जान से मारने की धमकी; प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत मोतीपुर गांव में जमीन सर्वे के दौरान मारपीट करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पिड़ीत अमित कुमार श्रीवास्तव के पुत्र पशुपति श्रीवास्तव की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उनके पैतृक आवास पर जमीन सर्वे का कार्य चल रहा था। इस दौरान आरोपी वहां पहुंचा।