मनोहरथाना: जावर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निक्षय शिविर सम्पन्न, 162 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग कर बलगम नमूने लिए गए
जावर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़, जिला क्षय अधिकारी एवं खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोहर थाना की उपस्थिति में टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्यक्रम में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 162 व्यक्तियों की टीबी स्किनिग की गई ।