इंदौर: साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान: रीगल चौराहे पर नकली शव की शवयात्रा निकाली गई
Indore, Indore | Feb 5, 2025 इंदौर में पुलिस विभाग द्वारा ड्राइवर जागरूकता के साथ-साथ साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई नवाचार किए जा रहे हैं। पुलिस ने अलग-अलग संगठनों के माध्यम से इस दिशा में काम किया है। इसी क्रम में एक सामाजिक संगठन के द्वारा रीगल चौराहे पर एक अनूठा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नकली शव रखकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया।