नीमराना: कोटपूतली-बहरोड़: नीमराना पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ एक युवक को दबोचा
Neemrana, Alwar | May 11, 2026 कोटपूतली-बहरोड़। नीमराना थाना पुलिस ने राज्य स्तरीय विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया। एसपी सतवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी सुरेश खींची व सीओ चारुल गुप्ता के निर्देशन में थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा की टीम ने आईटीआई कॉलेज के पास उमरावग के पास आरोपी को पकड़ा है।