इटारसी: इटारसी नगर पालिका द्वारा गांधी स्टेडियम एवं वीर सावरकर मैदान में श्री रामलीला का हुआ मंचन, लोकसभा सांसद हुए शामिल
इटारसी नगर पालिका परिषद द्वारा दशहरा महोत्सव गांधी स्टेडियम और पुरानी इटारसी के वीर सावरकर मैदान में श्रीरामलीला का मंचन कराया जा रहा है।सुबह करीब 9 बजे नगर पालिका ने बताया कि शनिवार रविवार दरमियानी रात को लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए गांधी स्टेडियम में दशरथ मरण, भरत मिलाप, माता अनुसुईया प्रसंग और पंचवटी विश्राम की लीलाओं का मंचन हुआ।