केराकत: केराकत पुलिस ने पहलवान बाबा मन्दिर की दान पेटी से चोरी करने के मामले का किया खुलासा, एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना केराकत पुलिस ने पहलवान बाबा मन्दिर की दान पेटी से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये पुराना भठ्ठा बहद ग्राम जयगोपालगंज के पास से सीसीटीवी फुटेज द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त योगेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 मंगला प्रसाद निवासी ग्राम हुरहुरी थाना केराकत जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पहलवान बाबा मंदिर की दान पेटी से चोरी हुआ रुपया बरामद हुआ।