केराकत: केराकत रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की हुई मौत
केराकत रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 31/02 शुक्रवार की शाम अज्ञात युवक ट्रेन के सामने कूदकर अपनी इष्ट लीला समाप्त कर ली। प्रत्क्षदर्शियो के अनुसार अज्ञात युवक ने अपनी साइकिल को खंभे के सहारे खड़ी कर औड़ीहार से जौनपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान करने में जुटी।