केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के सैदखानपुर बेलवरिया गांव में जबरदस्ती टीनसेड हटाने को लेकर मारपीट
सैदखानपुर बेलवरिया गांव में पुश्तैनी जमीन में जबरदस्ती टीनसेड हटाने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज करते हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब हम लोग केराकत कोतवाली में शिकायत करने गए तो हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि इसके छः माह पूर्व में इस तरह की घटना हमारे साथ हो चुकी है।