केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ विवाह में शामिल होने आई आई 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप
केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ विवाह में शामिल होने गयी सात वर्षीय बच्ची का किसी बाराती ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही है। वहीं बच्ची को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।