अररिया: समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Araria, Araria | Jan 17, 2025 सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत आज जिला पदाधिकारी, अररिया, श्री अनिल कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर अररिया से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन करने हेतु जागरूक करेगा।