अररिया: हसनपुर गांव में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष के चार लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 17, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के हयातपुर पंचायत के हसनपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शुक्रवार को देर शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया.