लखीसराय: नया बाजार वार्ड 19: तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम
नया बाजार वार्ड संख्या 19 में शुक्रवार की संध्या एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। मृतक बालक की पहचान नया बाजार वार्ड संख्या 19 निवासी मतलू राम के पुत्र कार्तिक कुमार (6 वर्षीय के रूप में की गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।