📝 देवरिया: ECCE लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 209 में से 177 अभ्यर्थी हुए शामिल
#देवरिया। जनपद देवरिया में ECCE (Early Childhood Care and Education) अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा शुक्रवार को निर्धारित समयानुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा पूर्व निर्धारित समय पर शुरू हुई और पूरे आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रहीं।
परीक्षा में कुल 209 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 177 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 32 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई गई।
परीक्षा का सफल संचालन डॉ. राम जियावन मौर्य, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया के निर्देशन में किया गया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर एवं खंड शिक्षा अधिकारी गौरी बाजार ने परीक्षा के पर्यवेक्षण में सक्रिय भूमिका निभाई।
यह परीक्षा पीएम श्री राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, देवरिया में आयोजित की गई, जहाँ अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा, अनुशासन और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक और बिना किसी व्यवधान के संपन्न होने पर संबंधित अधिकारियों की सराहना की गई।