जखनिया: दहेज हत्या के आरोपी पर भुड़कुड़ा पुलिस का शिकंजा, एक साल से वांछित अभियुक्त सिकंदर कश्यप को किया गिरफ्तार
गाजीपुर में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को भुड़कुड़ा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त सिकंदर कश्यप को उसके घर के पास से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में कार्रवाई चल रही थी।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह और उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की।