जमालपुर: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जमालपुर स्टेशन पर हाई अलर्ट, रेल पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार सुबह जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस नजर आई। मुख्यमंत्री की सुरक्षा एवं कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल पुलिस ने स्टेशन परिसर में व्यापक सर्च अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व रेल एएसपी उमेश्वर चौधरी ने किया।सर्च अभियान के दौरान प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, स्टेशन परिस