सेन्हा: सेन्हा पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP को सहयोग करने वाले एक नक्सली को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी को सहयोग करने वाले एक नक्सली को सेन्हा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार नक्सली की पहचान सुनील उरांव रूप में हुआ है। सेन्हा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य से पचास हजार नगद राशि एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है।