सेन्हा: सेन्हा पुलिस ने कण्डरा पतरा जंगल से बरामद किया सड़ा-गला शव, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
सेन्हा थाना क्षेत्र के कण्डरा पतरा जंगल से पुलिस ने सड़ा गला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। शव का पहचान गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर ग्राम निवासी खदी उराँव का 27 वर्षीय पुत्र अजित उराँव के रूप में किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम सोमवार को कंडरा जंगल में दिया गया था।