सेन्हा: सेन्हा उगरा टंगरा टोली में जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने की मनरेगा कूप निर्माण योजना की जांच, मिली खामियां
सेन्हा उगरा टँगरा टोली में मनरेगा से कूप निर्माण कार्य में शिकायत पर लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी द्वारा जाँच किया गया। जाँच में पाया गया कि ईंट की क्वालिटी बहुत ही घटिया है। आधा से ज्यादा ईट टूटे हुए पाए गये। बताया गया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक नंबर इट की जगह पर दो व तीन नंबर की ईंट दिया जा रहा है।