पश्चिमी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में सात दिवसीय ग्राष्मकालीन कबड्डी समर कैंप आयोजन जिला स्कूल मैदान में हो रहा है। चौथा दिन उत्सव एवं ऊर्जा के साथ 60 बालिका एवं बालक प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर के दौरान प्रशिक्षक अनू पूर्ति ने खिलाड़ियों को कबड्डी के महत्वपूर्ण डिफेंस एकल हॉल्ड एवं कई तकनीकी गुर सिखाए।