कोतवाली क्षेत्र के सरही गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई।