सिमडेगा: सिमडेगा के लचरागढ़ पूर्वी मंडल में कांग्रेस की बैठक, 6 मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली पर चर्चा हुई
सिमडेगा के लचरागढ़ पूर्वी मंडल में कांग्रेस कमेटी की गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे बैठक हुई बैठक में 6 मई को राजधानी रांची में होने वाले संविधान बचाओ रैली को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षिका नमिता बा ने पूर्वी मंडल की 12 सदस्य कमेटी का भी गठन करते हुए संगठन सृजन 2025 की जानकारी दी और सभी लोगों को संगठन हित में काम करने की बात कही।