सैदपुर: दोबारा कटरिया पहुँचा सपा डेलिगेशन, DIG, DM और SP के साथ 'कंट्रोल मोड' में एंट्री, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख का चेक
करंडा क्षेत्र के कटरिया गाँव में मंगलवार को राजनीतिक हलचल उस समय फिर तेज हो गई, जब समाजवादी पार्टी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर गाँव पहुँचा और ₹5 लाख के चेक के रूप में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी।