मंझनपुर: हकबंदी के बावजूद दबंगों का कब्जा, विरोध करने पर फर्जी मुकदमे की धमकी, भड़ेहरी के पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
भढ़ेहरी गांव में भूमिधारी की ज़मीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी मिथलेश सिंह ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक गुहार लगाई है कि उसकी पुश्तैनी ज़मीन पर कब्जा कर रहे दबंगों पर कार्रवाई की जाए। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसे एससी-एसटी एक्ट के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई है।