मंझनपुर: सैनी में तेज रफ्तार से बेकाबू हुई सीओ यातायात की बोलेरो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत नाजुक, प्रयागराज रेफर
सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब सीओ यातायात लिखी सरकारी बोलेरो गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। घटना सुबह महेश पेट्रोल पंप के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सीओ यातायात लिखी बोलोरो ने टक्कर मारी है।