मनोहरथाना: बिसलाई में वन विभाग की टीम ने 100 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
उपवन संरक्षक सागर पवार के निर्देशन में बिसलाई गांव में वन व राजस्व भूमि पर हो रहा है अतिक्रमण का सीमांकन करवाया गया । मनोहर थाना, अकलेरा रेंज सहित गश्ती दल झालावाड़ व कामखेड़ा पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से लगभग 100 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस मोके पर मनोहर थाना रेंजर दीपक मालव, अकलेरा रेंजर राजेंद्र मीणा सहित टीम मोजूद रही।