कर्वी: कर्वी कलेक्ट्रेट के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने लगाई फांसी, कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कर्वी के जिला कलेक्ट्रेट के बगल में आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे किशोरी ने आम के पेड़ में दुपट्टे से फंदा डालकर कर फांसी लगा लिया। जिसको कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा ADM की गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है, किशोरी को जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में प्रयागराज रेफर किया गया है।