हरदोई: हरदोई शहर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, डीएम व एसपी ने मीडियाकर्मियों के साथ किया प्रतिभाग
Hardoi, Hardoi | Mar 29, 2024 हरदोई शहर क्षेत्र में आमजनमानस को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरी है।