हरदोई: वृंदावनमय हुयी शाम, अखिल भारतीय हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड ने सदानंद पैलेस में आयोजित किया होली मिलन व सम्मान समारोह
Hardoi, Hardoi | Mar 28, 2024 बावन चुंगी स्थित सदानंद पैलेस में अखिल भारतीय हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड के तत्वावधान में होली मिलन उत्सव के साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें बोर्ड के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों को वृंदावन से आये हुये पटके पहनाकर व राधा कृष्ण के नाम के सांचो से तिलक, चंदन लगाकर सम्मानित किया गया।