हरदोई: नघेटा रोड स्थित रेस्टोरेंट में इंडिया गठबंधन ने किया होली मिलन समारोह, तमाम नेता रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Mar 28, 2024 हरदोई में नघेटा रोड स्थित राजवाड़ा रेस्टोरेंट में आज इंडिया गठबंधन के नेताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस के तमाम नेता सहित समाजवादी पार्टी के नेता मौजूद रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश सोशल आउटरीच विभाग के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने सभी का स्वागत करते हुए आने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़ने का आवाहन किया।