हरदोई: कोतवाली शहर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 10 हजार रूपये का फरार इनामिया को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Mar 29, 2024 कोतवाली शहर पुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 10 हजार रूपये का एक फरार इनामिया शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अनुज सिंह यादव है जिस पर पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 10,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। आरोपी को कोतवाली शहर पुलिस टीम द्वारा स्टेट बैंक के पीछे वाली गली मोहल्ला न्यू सिविल लाईन के निकट से घेराबंदी कर पकड लिया गया।