हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी 10 हज़ार का ईनामी अभियुक्त को नानकगंज झाला से गिरफ्तार किया
Hardoi, Hardoi | Mar 29, 2024 एसपी और सीओ सिटी की गाइडलाइन पर चलते हुए कोतवाली देहात पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी 10 हज़ार के ईनामी को नानकगंज झाला लखनऊ रोड से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि गुरुवार को कोतवाली देहात इंचार्ज अनिल सैनी और उनकी टीम ने 10 हज़ार के ईनामी अंकित गुप्ता पुत्र हरीचंद्र गुप्ता निवासी खजांची टोला कोतवाली शहर को नानक गंज झाला से गिरफ्तार किया।