रैणी: अलवर: कल्याणपुरा में रेलवे फाटक से हनुमान मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया
Reni, Alwar | Jun 19, 2026 अलवर। रैणी उपखंड की ग्राम पंचायत भजेड़ा के कल्याणपुरा गांव में शुक्रवार को राजस्व टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने रेलवे फाटक से हनुमान जी मंदिर (कुटिया) तक जाने वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया। लंबे समय से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।