मुंगावली: चंदेरी फाटक के पास बाइक से गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत, मर्ग कायम
जानकारी के अनुसार बांदला सोनाई निवासी फतेह सिंह आदिवासी ने सोमवार को थाने में सूचना दी कि सोमवार को शाम लगभग सात बजे बांदला सोनाई निवासी मुलिया बाई पत्नी दयाराम आदिवासी उम्र 35 वर्ष की मुंगावली में चन्देरी फाटक के पास बाइक से गिरने की वजह से मौत हो गई, उक्त प्रकरण में मुंगावली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।