शाजापुर: विवाहिता की शिकायत पर महिला थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज
शाजापुर भावसार सेरी की रहने वाली विनीता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।