खलीलाबाद: बाकरगंज में साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिए गए सुरक्षा के अहम टिप्स
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बुधवार दोपहर थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस व साइबर थाना की टीम ने करीब 150 ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए। लोगों से ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम व बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने, फर्जी लिंक व लालच भरे संदेशों से बचने की अपील की गई।