कटनी नगर: इंद्रा नगर कुठला में बारात में लाठी चार्ज, एसपी ने लिया एक्शन, दो उप निरीक्षक लाइन अटैच
कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर गली नंबर 4 में एक शादी समारोह में पुलिस द्वारा लाठी बरसाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इसे अनुचित व्यवहार मानते हुए उप निरीक्षक बस स्टैंड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय और सौरभ सोनी को लाइन अटैच की कार्यवाही की है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने आज मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी।