कोरबा: कांग्रेस नेता पुरायणे के खिलाफ अपराध दर्ज, राशन दुकान दिलाने के लिए लिया पैसा, वापस मांगने पर सिर फोड़ा
Korba, Korba | May 13, 2026 कांग्रेस नेता के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।पीड़ित रोहित मिरी पथर्रीपारा कोरबा में रहता है और ऑटो चलाने का काम करता है। उसकी पत्नि का परिचय प्रदीप पुरायणे निवासी रूमगड़ा से पूर्व से कांग्रेस सेवा दल के माध्यम से हुआ था। उसने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन करने का काम दिलवाने के लिए 25,000 रूपये लिया था।