सहारनपुर: सहारनपुर में संत रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य कलश वंदन यात्रा, गांव-गांव में पवित्र कलश की स्थापना
सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लायी गई पवित्र मिट्टी के कलश की सहारनपुर में आयोजित कलश वंदन यात्रा का देहात विधानसभा चरण शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे सफलतापूर्वक पूरा हुआ। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई की योजना के अनुसार यात्रा ने कोटा मंडल के ग्राम सुबरी सहित कई गांवों में जाकर संत शिरोमणि श्री रविदास जी के मंदिरों में कलश स्थापित किए।