सरधना: आजाद नगर निवासी बुजुर्ग को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने दी धमकी, बुजुर्ग ने थाने में दी तहरीर
सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी मेराजुद्दीन कुरैशी ने अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष पर फोन कर धमकी देने, गाली-गलौज करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित का कहना है कि उसने पूर्व में अपनी पुत्री के ससुराल के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था