बेतिया: हजारीमल धर्मशाला में मुफ्त नेत्र जांच शिविर, महापौर गरिमा देवी ने कहा- नेत्र जांच जरूरी
बेतिया से खबर है जहां आज 20 जुलाई रविवार करीब 12 बजे महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि आंखों की नियमित जांच हर उम्र के महिला-पुरुषों के लिए जरूरी है। उन्होंने रविवार को वार्ड संख्या 17 स्थित ऐतिहासिक हजारीमल धर्मशाला परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। आयोजन उनके पति व नगर पार्षद रोहित कुमार सिकारिया के सहयोग