बेतिया: बेतिया में पीके का तंज- 'मोदी जी मोतिहारी में समुद्र भी ले आएंगे!'
राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बेतिया सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसा। PK ने पीएम मोदी के “मोतिहारी को मुंबई बनाने” वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा — अब तो मोदी जी मोतिहारी में समुद्र भी उठा कर ले आएंगे, और हम बिहार वाले वहीं बीच का आनंद लेंगे...