शिवपुरी शहर में अब अपराध का तरीका तेजी से बदल रहा है। बेरोजगार युवाओं द्वारा आसान पैसे की चाह में डिजिटल ठगी का रास्ता अपनाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महंगे शौक, ऐशो-आराम और नशे की लत को पूरा करने के लिए कुछ युवक अब पारंपरिक चोरी-लूट छोड़कर हाईटेक फ्रॉड को अंजाम देने लगे हैं।