डुमरा: सीतामढ़ी: 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में अपराध एवं अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।