मंडला: ग्राम पंचायत सुनहरा माल में सामुदायिक भवन निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, सीईओ ने जांच कराने की बात कही
Mandla, Mandla | Mar 27, 2026 जनपद पंचायत मंडला अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनहरा माल में निर्माण कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शुक्रवार दो बजे निर्माणाधीन सामुदायिक भवन में नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से कार्य किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की। मंडला जनपद सीईओ ने जांच की बात कही है। जानकारी के अनुसार सामुदायिक भवन निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं हुआ।