झुंझुनू: झुंझुनूं जेल में बंद बदमाश का वीडियो हुआ वायरल, क्षत्रिय गैंग की इंस्टाग्राम आईडी पर किया गया अपलोड
झुंझुनूं जेल में बंद एक बदमाश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुलाकात के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें आरोपी अपने परिचितों से बेफिक्री से बातचीत करता नजर आ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन प्रतिबंधित होने के बावजूद वीडियो बनाया गया और क्षेत्रीय गैंग की इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया गया।